धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की मांगी दुआ

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र में बुधवार को पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे विलादत के अवसर पर विभिन्न स्थानों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान लोगों ने नारे तकबीर और नारे रिसालत की सदाएं बुलंद कीं।
मुकुंदपुर में सुबह नौ बजे अंजुमन गुलामाने मुस्तफा की ओर से जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस ईदगाह पहुंचा। हाफिज एहतेशाम खान ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम पूरी दुनिया के लिए रहमत हैं। इसके बाद जुलूस गांव में पहुंचकर समाप्त हुआ। अंत में मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
वहीं निजामाबाद कस्बे में मदरसा कंजूल ईमान से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस पुराना चौक, देवकी सेठ चौक, नई सड़क, पुरानी तहसील, मदरसा मम्बउल उलूम, शाह गोला दीवान शाह, जामा मस्जिद, थाना मोड़ और पोस्ट ऑफिस होते हुए वापस मदरसा कंजूल ईमान पहुंचकर समाप्त हुआ। पुराना चौक पर हाफिज सरफराज ने नाते पाक पढ़ी, जिसे सुनकर लोग झूम उठे। इसी क्रम में अंजुमन गुलशन-ए-मदीना चुनहटा की ओर से भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने नारे तकबीर और नारे रिसालत की सदाएं बुलंद कीं।
इस अवसर पर मौलाना अब्दुल रज्जाक मिस्बाही, अलाउद्दीन, हाफिज सरफराज, मोहम्मद नदीम, गयासुद्दीन खान, गुलाम रसूल, हाफिज एहतेशाम, शाहिद खान, हाफिज मोईन, शहंशाह खान, कय्यूम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में अंजुमन गुलशने रसूल तकिया पहाड़पुर द्वारा सभी अंजुमनों का खैर मकदम किया गया। सभी अंजुमनों ने अपने-अपने अंदाज में नात का नजारा पेश किया और सभी अंजुमनों को उपहार पेश किया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक दुर्गा प्रसाद यादव और परवेज अहमद राईन द्वारा सभी अंजुमनों को उपहार भेंट किया गया। इस अवसर पर अब्दुल्ला अहमद, मुश्ताक अहमद, अशरफ अली, रेयाज अहमद, फैज राईन, रसीद अहमद, दानिश अहमद, सद्दाम अहमद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *