सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरकारी नौकरी हासिल करने के उद्देश्य से अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में थाना मेहनाजपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 को गांधी इंटर कॉलेज कूबा, आजमगढ़ में डीएलएल तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित हो रही थी। इस दौरान हवलदार यादव के स्थान पर मोनू यादव नामक फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। चेकिंग के दौरान फर्जी परीक्षार्थी आधार कार्ड दिखाने से पहले विद्यालय की बाउंड्री फांदकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों और विद्यालय स्टाफ ने उसे पकड़ लिया था। इस मामले में थाना मेहनाजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त हवलदार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम भेडियाधर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का आरोप है। थाना मेहनाजपुर में अभियोग पंजीकृत है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *