अस्सी उपभोक्ताओं का काटा गया कनेक्शन

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत उपकेंद्र 33/11 फूलपुर अंतर्गत नगर सहित ग्रामीण अंचल में दो टीम बनाकर विद्युत बकायादारो के खिलाफ विद्युत बिच्छेदन की कार्यवाही शुरु की गई।
अवर अभियंता नगर निखिल शेखर सिह विद्युत लाइन मैन मीटर रीडरों के साथ जहां नगर के मेज़वा शबाना आजमी रोड गल्ला मंडी में पन्द्रह से अधिक बकायादारो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए विद्युत बिच्छेदन की कार्यवाही की गई वही अवर अभियन्ता ग्रामीण मनीष कुमार द्वारा खुरासो उद्पुर कोडिया आदि गांवों में विद्युत बिल जमा न करने वालो के खिलाफ विद्युत बिच्छेदन की कार्यवाही में 65 विद्युत बकायादारो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही कर विद्युत केबल उतरवाकर विद्युत उपखण्ड कार्यालय जमा कराया गया। चेकिंग अभियान में पंकज, आशीष, रमाकांत, राजकुमार, रूपेश राय, अंगद, समारू पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे। अन्य रहे। उपखण्ड अधिकारी विद्युत फूलपुर विनोद कुमार ने बताया कि 25 दिसम्बर को भी कार्यालय खुले रहेंगे। विद्युत बिलो के संसोधन व बिल जमा करने का कार्य किया जाएगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *