अल्टो व आटो में आमने-सामने टक्कर, छात्रा घायल

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज मुख्य सड़क पर जैगहां बाजार के पास शनिवार की सुबह ऑटो और अल्टो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे दुर्घटना में अल्टो वाहन पर सवार लोग बाल-बाल बच गये, जबकि ऑटो में बैठी एक छात्रा के पैर में गंभीर चोटें आईं। बाकी लोगों को थोड़ी बहुत चोट आई छात्रा को उसके परिजनों द्वारा ईलाज हेतु जिला अस्पताल सदर भेज दिया गया।
बाजारवासियों ने बताया कि सुबह बिलरियागंज-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर जैगहां बाजार के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक अल्टो कार बस को ओवरटेक कर रही थी कि अचानक बिलरियागंज से आजमगढ़ की तरफ जा रही ऑटो में आकर भीड़ गई। इस टक्कर में ऑटो में बैठी छात्रा रूपा प्रजापति 24 पुत्री हीरालाल प्रजापति ग्राम चिन्हाटी थाना बिलरियागंज के पैर में चोट आ गई और सभी यात्री बाल बाल बच गये। ग्रामीणों ने बताया कि घायल छात्रा डीएवी कॉलेज में एमएससी की छात्रा है और सुबह ऑटो से कॉलेज जा रही थी सूचना मिलते ही बिलरियागंज थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर ऑटो रिक्शा तथा अल्टो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिये।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *