सेंटाक्लाज ने बच्चों को बांटा उपहार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एलवल स्थित सेंटजेवियर्स हाई स्कूल प्रांगण में ‘क्रिसमस डे’ की पूर्व संध्या पर विद्यालय के होनहार एवं प्रतिभासंपन्न छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभु ईशु के जन्मोत्सव पर आधारित लघुनाटिका प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात छात्रों ने सेंटाक्लाज की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। लघुनाटिका के माध्यम से बच्चों ने प्रभु ईशु के जीवन पर आधारित प्रमुख घटनाओं को दर्शाया तथा सामूहिक गीत एवं नृत्य के माध्यम से उन्हें याद किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में सेंटाक्लाज़ का आगमन हुआ जिन्हें देखकर बच्चों में अत्याधिक उल्लास एवं उत्साह दिखा और अपनी तालिओं की गूँज से उनका स्वागत किया। सेंटाक्लाज़ ने बच्चों को अपनी झोली से निकालकर विभिन्न प्रकार के उपहार वितरित किया जिसे पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सेंटाक्लाज़ के साथ-साथ एक बाल सेंटाक्लाज़ बच्चों में आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत चंद्रा एवं प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, उपप्रधानाचार्या, ने प्रभु ईशा मसीह के व्यंितत्व एवं उनके प्रमुख मानवीय आदर्शाे को याद दिलाते हुए सभी को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव के लिए सावधानी बरतने का सुझाव भी दिया।
रिपोर्ट- प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *