उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल ओलूम आजाद नगर जीयनपुर में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। उक्त प्रदर्शनी में उत्कृष्ट करने वाले छात्र छात्राओं को गुरूवार को सम्मानित किया गया।
जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित मदरसा अरबिया अनवारूल ओलूम के प्रांगण में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौक़े पर मदरसे के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक हुनर का प्रदर्शन किया था, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आए मनोज राय वक्फ निरीक्षण अधिकारी ने प्रबंधक जुल्फेकार अहमद, व प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल मुस्तफा कादरी के साथ कक्षावार प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया था। वहीं गुरूवार को विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मदरसे के छात्र एवं छात्राओं को प्रबंधक जुल्फेकार अहमद व प्राचार्य मौलाना अब्दुल मुस्तफा कादरी द्वारा छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप 100-100 रूपए पुरुस्कार भी दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर एक से बढ़कर एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया था, वह काबिले तारीफ है। मदरसे के अध्यापक शाह आलम उर्फ पप्पू ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर शोएब आजमी, फिरोज आलम, कमलेश यादव, इरशाद अहमद, सेराज अहमद, फिरदौस जहां, साबिर हुसैन, फैसल खान, मुसर्रत, खुरशीद जहा, तबस्सुम आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *