आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्रिसमस डे के अवसर पर शहर के मड़या जयराम स्थित मदर ब्यूला क्रिश्चियन स्कूल में बच्चों द्वारा विभिन् सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छोटे बच्चे जिंगल बेल के गाने पर तथा बड़े बच्चों ने प्रभु ईशु के चरित्र पर आधारित अनेक एक्सन सांग तथा उनके जन्म की खुशी के गाने भी प्रस्तुत किये।
मदर ब्यूला स्कूल के प्रबन्धक जसवंत ब्राडवे ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी तथा बच्चों से कहा कि क्रिसमस का यह त्योहार उमंग और उत्साह को खुशियों से भरने के साथ हमेशा आपको जीवन दें। स्कूल की प्रधानाचार्या मधु सिंह ने बच्चों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई दी तथा प्रभु ईशु के बताये हुए रास्ते, दया, क्षमा तथा प्रेम पर चलने के लिये कहा। इस अवसर पर पैरेन्ट्स के साथ स्कूल टीचर्स, शालिनी श्रीवास्तवा, रंजना, जस्सी की सभी चरन, वन्दना सुषमा, कुसुमलता, प्रियंका, शकुन्तला, आंचल, रूचि सिंह, आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार