हाइवे पर पलटी बाइक, भाई बहन जख्मी

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार के समीप बुधवार को हाइवे पर बाइक पलटने से भाई बहन गंभीर रुप से जख्मी हो गये। जख्मी हालत में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अवरोधक के चलते चार दिनो में आधा दर्जन जख्मी हो चुके हैं फिर भी लोकनिर्माण विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
कोटिला बाजार में नेशनल हाइवे पर सडक निर्माणधीन है। टीनशेड का अवरोधक बना है बगल में मिट्टी जमा है। अवरोधक हटाने से वाहन सवार देख नहीं पा रहे हैं। बुधवार को बाइक सवार वाराणसी से आ रहे थे कि अनियंत्रित बाइक मिट्टी पर जा कर पलट गयी। दुर्घटना में बाइक सवार भाई अंकित कुमार बहन रीतिका गंभीर रुप से जख्मी हो गये। घायल नई कालोनी देवरिया जनपद के निवासी हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार मिश्र ने बताया कि घायलांे को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। नागरिकों ने कहा कि मार्ग के मध्य में ही अवरोधक लिखा था जिसे हटा दिया गया इसके चलते वाहन सवार अनियंत्रित हो जा रहे हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *