चेकिंग अभियान में दो बसों को किया गया सीज

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शासन के निर्देशानुसार सेफ्टी मेजर सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में चेकिंग दल द्वारा मानक के विपरीत पाये जाने पर दो बसों को सीज किया गया।

कंधरापुर थाना अंतर्गत भंवरनाथ चौराहे के पास आरटीओ प्रशासन आरएन चौधरी तथा एआरटीओ प्रशासन सत्येंद्र यादव तथा टीएसआई और थानाध्यक्ष कंधरापुर की संयुक्त टीम द्वारा भवरनाथ चौराहे पर दिल्ली जा रही दो बसों को चेक किया गया जिसमें सेफ्टी मेजर सुरक्षा के दृष्टिगत कमियां पाई गई गाड़ी के द्वारा सुरक्षा मानक का उल्लंघन करते हुए पाया गया। स्लीपर सीट मानक से ज्यादा गाड़ियों में पाई गई जिसके लिए दोनों बसों को सीज कर दिया गया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *