प्रयास अनाज बैंक की खुली सातवीं शाखा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा समाज के शोषित, वंचित,असहाय लोगों के लिए खोली गई प्रयास अनाज बैंक, जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है प्रतिदिन निकाले मुट्ठी भर अनाज, जिसे पा सके वंचित समाज को चरितार्थ करते हुए प्रयास ने जो बीड़ा उठाया समाज के लोगों ने उसमें भरपूर सहयोग दिया।
30 अप्रैल 2017 को प्रयास अनाज बैंक की नीव पड़ी तो गरीबों के चेहरे खिल उठे तथा समाज के लोगों ने प्रयास को संबल प्रदान करते हुए मुट्ठी मुट्ठी करके सहयोग देना शुरू किया तो प्रयास ने जिले में विस्तार करते हुए इसकी सात शाखाएं खोल डालीं तथा 205 कुंतल अनाज अब तक जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया तथा उसी क्रम में बुधवार को प्रयाग अनाज बैंक की सातवीं शाखा मेहनगर तहसील के गौरा गांव में स्थापित की गई, जिसमें क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर विधवा तथा असहाय महिलाओं इंदु देवी, सुनीता तिवारी, मनीषा तिवारी, सोनू सिंह को अनाज तथा वस्त्र जब दिया गया तो उनके चेहरे खिल उठे। प्रयास के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पाठक ने बताया कि हम जरूरतमंदों के लिए कृत संकल्पित है उनकी सेवा के लिए तमाम माध्यम बना रखे हैं जैसे अनाज बैंक, लकड़ी बैंक, मेडिसिन बैंक, नेकी का बॉक्स के माध्यम से हमारी सेवाएं हमेशा जारी रहेंगी। मेहनगर गौरा अनाज बैंक शाखा के प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि हम किसान के घर जन्म लिए हैं एक एक मुट्ठी अनाज निकाल कर इस अनाज बैंक की शाखा के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होगा। इस अवसर पर जयशंकर सिंह, शशि कुमार सिंह, गजराज सिंह, राम कीरत यादव, नीरज यादव, डा. एसपी सिंह, विशाल कुमार गौड़ आदि लोगों मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *