कृषकों को औषधीय पौधों का दिया जायेगा प्रशिक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया है कि केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौध संस्थान सीमैप लखनऊ द्वारा औषधीय फसलों के बाजार, उन्नति पौध किस्मों के प्रदर्शन, आसवन इकाईयों, पौध प्रदर्शन, जिरेनियम एवं मेन्था की खेती, अगरबत्ती व गुलाब जल बनाने का प्रशिक्षण, 31 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। मेले में प्रतिभागी कृषकों को औषधीय एवं सगंध पौधों के बारे में नवीन अनुसंधान एवं विकास के साथ बाजारो की जानकारी से अवगत होगें। मेले में प्रतिभाग शुल्क 100 रुपये प्रति प्रतिभागी है। जिसमें साहित्य गोष्ठी में भाग लेना व जलपान सम्मिलित है। उन्होने कृषकों से अपील किया है कि मेले में प्रतिभाग कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *