सरल स्वभाव के थे स्व.लोदी यादव: बलराम

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के मालवीय कहे जाने वाले सामाजिक संत व लोदी किसान इंटर कॉलेज महादेवपुर, लोदी किसान महाविद्यालय महादेवपुर के संस्थापक स्व.लोदी यादव की 20वीं पुण्यतिथि मंगलवार को लोदी किसान इंटर कॉलेज महादेवपुर के प्रांगण में मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पूर्व मंत्री बलराम यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, ब्लाक प्रमुख चंद्र शेखर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रजीत यादव, राधेश्याम यादव, बेचू यादव, हरीराम यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि मेरे पिता स्व.लोदी यादव बहुत ही सादे स्वभाव के ब्यक्ति थे। वह सामाजिक संत कहे जाते थे। इनके कर्मों की वजह से ही आज मैं पूरे प्रदेश में जाना पहचाना जाता हूं। इनके पद चिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि इन्होंने अपने जीवन में तमाम शिक्षा के मंदिर की स्थापना किया है। ब्लॉक प्रमुख चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि स्व.बाबा लोदी यादव हम लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं। इन्होंने हम लोगों को उंगली पकड़ कर चलाया है तथा शिक्षा के लिए प्रेरित किया करते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल ने कहा कि स्व.लोदी यादव बहुत ही सूझबूझ वाले व्यक्ति थे। इस अवसर पर जगदंबा प्रसाद यादव, हीरालाल यादव, सुभाष चंद्र यादव, कलावती, प्रेमशीला, प्रमिला यादव, डॉ.रामाश्रय यादव, तेज बहादुर यादव, बृजेश यादव, गीतांजलि, राधेश्याम यादव, चन्द्रजीत यादव, कमला यादव, हाजी मोहम्मद अनवर अंसारी, बेचू यादव, तीरथ यादव, हरीराम यादव, मुलायम यादव, जयप्रकाश यादव, श्रीराम मौर्य, महेंद्र यादव, उमाशंकर यादव, रमापति, रामहित यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *