सियरहां हत्या काण्ड के अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थानान्तर्गत श्रीनगर सियरहां गांव में रविवार को हुए हत्या काण्ड में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर सियरहां के मुसरहवा गांव में दो भाइयों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद में रविवार की सुबह एक पक्ष द्वारा खेत में स्थित शीशम के विवादित पेड़ को काटने का विरोध करने पर दोनों परिवारों में हिंसक संघर्ष हुआ हो गया था। एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार, राड और लाठी-डंडे से किए गए हमले में दूसरे पक्ष के रिंकू और पिंटू पुत्र गण रमेश यादव तथा उनकी माता फुल वासी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां रिंकू यादव को मृत घोषित कर दिया गया तथा पिंटू और उसकी मां अभी हॉस्पिटल में एडमिट है इस मामले में मृतक के पिता रमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में आरोपित सुभाष यादव, और किशन, अभिषेक उर्फ श्री जन्म उर्फ साधु पुत्र सुभाष तथा संगीता पुत्र सुभाष यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सोमवार को सुबह मुखबिर के जरिए सूचना मिली की उक्त सभी आरोपी सियरहां एक्सप्रेसवे पुल के समीप कहीं भागने की फिराक में खड़े है। पुलिस ने तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *