पूर्णाहुति के साथ हुआ भण्डारे का समापन

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के भैंसहा गांव में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति विशाल भंडारे के साथ हो गया। इस महायज्ञ में गांव सहित आस-पास के क्षेत्र के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सोमवार को कन्या पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
11 दिसम्बर से यज्ञ तीर्थराज प्रयाग से पधारे स्वामी धर्मेन्द्र शास्त्री व अन्य विद्वानों ने विधि विधान से शतचंडी महायज्ञ को सफलता पूर्वक संपादित कराया। बाल योगी राघवेंद्र शास्त्री ने भक्तो को श्रीमद्भागवत पाठ का श्रवण कराया। सोमवार को एकादशी के उपलक्ष में हवन यज्ञ के साथ शतचंडी यज्ञ का भी समापन हो गया। पूर्णाहुति के उपरांत 101 कन्याओं के पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सतेंद्र राय, शैलेन्द्र तिवारी, बंटी राय, पिंटू तिवारी, शशिकांत मिश्र, दुर्गा प्रसाद, नमित पांडेय, ताड़केश्वर मिश्र, दीपक मिश्रा, अभय मिश्र आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *