अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में परिवार नियोजन कार्यक्रम हेतु नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया है जिसके क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया पर महिला व पुरुष का स्वास्थ्य परीक्षण कर नसबंदी किया जा रहा है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं सबसे आगे रही जिसमे सोमवार को 32 महिलाओं ने अपनी नसबंदी कराई।
परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सुबह से ही नसबंदी शिविर पर भीड़ लगी रही। जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई तथा परिवार नियोजन के उचित संसाधनों के बारे में डॉक्टरों ने जानकारी दी। शिविर के माध्यम से नवविवाहिता और गर्भवती महिलाओं को होने वाले बच्चों में अंतर रखने के लिए प्रेरित किया गया। नसबंदी कराने वाले पुरुष व महिलाओं को क्रमशः तीन हजार पुरुष तथा दो हजार महिलो को प्रोत्साहन स्वरूप दिया जा रहा है। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.शिवकुमार ने बताया कि महिला व पुरुष नसबंदी पूरी तरह सुरक्षित है इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती। महिलाएं नसबंदी के बाद पूरी तरह से सुरक्षित हो जाती हैं। अभी तक 73 महिलाएं व एक पुरुष की नसबंदी की जा चुकी है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद