रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कृषि महाविद्यालय कोटवा में 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में चलाया जा रहा है जिसमे कृषि महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान सभी ने महाविद्यालय परिसर में सफाई की और वातावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने का संकल्प लिया। धर्मेन्द्र सिंह ने सभी को सफाई अभियान में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया और कहा स्वच्छ वातावरण हमें बीमारियों से बचाता है। इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के सहायक अधिष्ठाता छात्र डा. अनिल कुमार सिंह के द्वारा किया जा रहा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा