चक मार्ग पर दबंगों ने किया कब्जा

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम कोठियां में चकमार्ग को दबंगों ने काट कर खेत में मिला लिया है।
उप जिलाधिकारी निजामाबाद रवि कुमार के निर्देश पर राजस्व टीम लेखपाल उमेश गौड़ द्वारा मौके पर पहुंचकर अपनी टीम के साथ चक मार्ग को नाप कर निशानदेही लगा दिया गया था मौके पर चक मार्ग नापने की राजस्व टीम ने लोगों से दस्तखत भी करवा लिए कि चकमार्ग की पैमाइश हो चुकी है इसके बाद दबंगों ने फिर रास्ते को काटकर खेत में मिला लिया है लोगों को आने जाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस चक मार्ग की अब तक तीन बार पैमाइश होकर रास्ते को छुड़वाया जा चुका है इसके बाद भी रास्ते को काट कर खेत मे मिला लिये है लेकिन दबंगों के ऊपर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। इस संबंध में गांव के सूर्य प्रकाश पांडे ने उप जिलाधिकारी निजामाबाद को पत्र देकर कहां है कि आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए राजस्व टीम से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग किया है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *