संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के धान क्रय केंद्र पवई लाडपुर सरायमीर में क्रय केंद्र पर बिचौलियों का बोलबाला इस कदर है कि किसान परेशान नजर आ रहे हैं।
किसान अपना धान टैªक्टर टाली पर लेकर 15 दिनो से केंद्र पर खड़े हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है बिचौलिया जिसका चाह रहे हैं उसका तौल तत्काल हो जा रहा है किसानों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली पर लाया गया धान जाम तक गया है लेकिन किसान परेशान होकर कुछ नहीं कर पा रहे हैं कड़ाके की ठंड में किसान अपना धान व ट्रैक्टर टाली की रखवाली करने के लिए रात में ट्राली के नीचे सो रहे हैं किसान कड़छा गांव निवासी रामब्रिज यादव ने बताया कि मैं भाड़े के ट्रैक्टर पर हजार रुपया भाड़ा देकर धान लेकर गया हूं 15 दिन हो गया अभी तक तौल नही हो पाई है प्रतिदिन ट्रैक्टर ट्राली का भाड़ा देना पड़ रहा है धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों का बोलबाला है उनके कहने पर ही धान की खरीदारी हो रही है निखिल राय पेन्डरा गांव निवासी ने बताया कि 6 दिनों से ट्रैक्टर ट्राली लेकर खड़ा हूं लेकिन अभी तक कॉल नहीं हो पाई प्रतिदिन भाड़ा देना पड़ रहा है राजाराम यादव रामराज पुरवा गांव निवासी ने बताया कि 4 दिनों से क्रय केंद्र पर भटक रहा हूं लेकिन धान की तौल नहीं हुई प्रतिदिन किराया देना पड़ रहा है पवई लाडपुर धान क्रय केंद्र पर किसान काफी परेशान देखे गए हैं किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया है कि हम किसानों की धान की तौल जल्द से जल्द कराया जाय।
इस संबंध में केंद्र प्रभारी शहनुल्लाह ने बताया कि हमें 2 जगहों का चार्ज दिया गया है जिससे परेशानी हो रही है पवई लाडपुर सरायमीर केंद्र पर सप्ताह में मैं 3 दिन ही रह पाता हूं 3 दिन पवई थाना के धान क्रय केंद्र पर रहता हूं 3 दिन ही खरीदारी हो पाती है जिससे भीड़ लग जाती है यदि एक जगह रहना होता तो इतनी भीड़ नहीं लगती प्रतिदिन खरीदारी होती।
रिपोर्ट-राहुल यादव