अजांनशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलाईमुद्दीनपुर निवासी पैरा तैराक जिया राय विश्व की सबसे लम्बी 1100 किमी तैराकी में हिस्सा लेकर नया विश्व रिकार्ड बनायेंगी।
वसई-विरार ओपन वॉटर सी स्विमिंग फाउंडेशन 17 दिसंबर को 1100 किलोमीटर की दूरी पर मुंबई से गोवा और वापस वसई किले तक विश्व की सबसे लंबी ओपन वॉटर सी स्विमिंग रिले आयोजित कर रहा है। रिले टीम में महाराष्ट्र से छः तैराक शामिल हैं, जिसमें 14 वर्षीय जिया राय शामिल हैं, जो ऑटिज्म से पीड़ित एक लड़की है और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 की प्राप्तकर्ता है और वे बिना रुके तैरेंगी। तैराक में सांपला शेलार (21 वर्ष) पुणे, जिया राय (14 वर्ष), कोलाबा मुंबई, कार्तिक गुगले (21 वर्ष) और राकेश कदम (26 वर्ष) वसई, राज पाटिल (17 वर्ष) उरण और ध्रुव नाइक (17 वर्ष) शामिल हैं। जिया राय इस टीम की सबसे कम उम्र की और इकलौती महिला सदस्य हैं। स्विमिंग इवेंट 17 दिसंबर को 5 बजे गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू होकर तैराकी दल 22 दिसंबर को मीरामार गोवा पहुंचेगा। दल उसी दिन लौटेगा और 28 दिसंबर को वसई किले पहुंचेगा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘विश्व का सबसे लंबा खुला जल समुद्र तैराकी रिले’ के रूप में दर्ज किया जाएगा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार पिछला रिकॉर्ड 1031 किलोमीटर का था जिसमें एक टीम सी हॉक्स पंजीकृत थी।
जिया राय भारत की अंतर्राष्ट्रीय ओपन वॉटर पैरा तैराक हैं और ओपन वॉटर स्विमिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। सुश्री जया राय ने 20 मार्च को 13 घंटे 10 मिनट में तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक विश्व रिकॉर्ड समय में पाक जलडमरू मध्य में तैरकर भारत का नाम रोशन किया है। 13 साल और 10 महीने की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक बन गई। जिया राय प्रतिष्ठित प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 सहित कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता हैं, जो 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों का सर्वाेच्च पुरस्कार है।
रिपोर्ट-फहद खान