आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री शारदा माता प्रसाद डिग्री कॉलेज मई खरगपुर के प्रांगण में गुरुवार को बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीएड अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया। कार्यक्रम कालेज के प्रबंधक दीपक राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर भाजपा विनोद राय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्मार्टफोन योजना के तहत कुल 354 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र- छात्राएं आनंदित हो उठीं। मुख्य अतिथि विनोद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो डिजिटल इंडिया में आत्मनिर्भर भारत बनने का सपना देखा था वह पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि घर परिवार व देश को सशक्त बनाएं तथा अपना भविष्य उज्जवल करें। स्मार्टफोन से छात्र छात्राओं के अध्ययन में लाभ मिलेगा। प्रबंधक दीपक राय ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री ने जो वादा किया उसे पूरा कर छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन देने का कार्य किया। इस अवसर पर आलोक राय, सुग्रीव राय, सूरज प्रकाश राय, सत्यम राय, अनुज श्रीवास्तव, आशीष कुमार सहित आदि उपस्थित रहे। संचालन पवन सिंह ने किया।
रिपोर्ट- प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार