अराजक तत्वों ने तोड़ी महादेव की प्रतिमा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हड़वा राजभर बस्ती में अराजक तत्वों ने बीती रात भोलेनाथ की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब श्रद्धालु पूजन अर्चन के लिए गये तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के हड़वा राजभर बस्ती में स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गांव के श्रद्धालुओं द्वारा वहां पूजन अर्चन किया जाता था। बीती रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा भोलेनाथ की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह जब श्रद्धालु वहां पूजा पाठ करने के लिए गये तो प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख आक्रोशित हो उठे। प्रतिमा तोड़े जाने की बात पूरे गांव में जंगल में आग की तरफ फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दीदारगंज मयफोर्स मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी ली। विजय राजभर सहित ग्रामवासियों द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *