सूचना पर पहुंचे तहसीलदार
अंबारी-आजमगढ़ (सृष्टि मीडिया)। फूलपुर तहसील के पलिया अदाई गांव में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लगने सैकड़ों बीघा गेहूं जल राख हो गयी। आग लगने की सूचना पर तहसीलदार फूलपुर संजयकुमार कुशवाहा पहुंचे। अग्निशमन दल की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद तेज हवा के करण तेजी से फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसान दिनेश यादव, राधेश्याम यादव, अशफीर्लाल यादव, हीरालाल यादव, ईश्वरदेव यादव ,कैलाश यादव ,गुलाब चंद शुक्ल ,जनकराज यादव सहित दर्जनों किसानो की करीब दो सौ बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। उपजिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचन्द गुप्ता ने कहा है कि आग से हुई क्षति आकलन के लिए तहदीलदार संजय कुशवाहा एवं लेखपालों की टीम को लगाया गया हैं।