धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी फरार

शेयर करे

लाटघाट आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र के कादीपुर दलित बस्ती में शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि ईसा मसीह के लोग धर्म परिवर्तन कराते हैं। इसकी सूचना पर रौनापार पुलिस कादीपुर दलित बस्ती पहुंची। जहां पर ईसा मसीह की प्रार्थना करा रही कांति देवी पत्नी राजकुमार अनीता गीता मंजू आदि ने बताया कि विगत काफी दिनों से हर शुक्रवार को ईसा मसीह की प्रार्थना कराई जाती है। प्रार्थना से लोगों को बड़ा लाभ होता है। कई गांव के लोग महिला पुरुष बच्चे इकट्ठा होते हैं। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचे और कहा कि धर्म परिवर्तन की सूचना है। थाने पर आकर पूरी बात स्पष्ट रूप से बताएं। इसके बाद ही प्रार्थना का कार्य शुरू होगा। थाने के उपनिरीक्षक मुखराम यादव हमराही के साथ मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा में पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग तितर-बितर हो गए। प्रार्थना करा रही महिला ने पूरी बात बतायी। ग्रामीणों का कहना है कि यह विगत कई वर्षों से लगातार कार्यक्रम चल रहा है। दूर-दूर से लोग यहां आते हैं और क्या करते हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
रिपोर्ट-विजय यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *