यातायात नियमों के पालन के लिए किया गया जागरुक

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अतरौलिया के अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा वहां के लोगों को जागरुक किया गया। इसी साथ ही वहां उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ दिलायी गयी।
प्रतिदिन सड़कों पर हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात जागरूकता क्रम में अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने लोगों को शपथ दिलाई, और यातायात नियम के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित डॉक्टरों ने शपथ लेते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया, डॉक्टर राजन शर्मा ने उपस्थित डॉक्टरों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि सड़कों पर हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन गलती के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग अपनी जान गवा दे रहे हैं, ऐसे में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता नितांत आवश्यक है, जिससे लोगों को जीवनदान मिल सके। इसी क्रम में नौ दिसंबर शुक्रवार को देश के अनेक राज्यों के साथ जनपद के अतरौलिया में भी एक साथ सड़क सुरक्षा के लिए शपथ ली गयी। इस मौके पर डॉ अली हसन, डॉ.हेमंत सिंह, डॉ.एके राय, सुभाष पांडे चीफ फार्मासिस्ट, धर्मेंद्र चौधरी फार्मासिस्ट, सुनील कुमार, ममता, पूनम, आराधना, अलका राय, संजय मिश्रा उर्फ भालू, पंकज पांडे अंजनी त्रिपाठी, लक्ष्मण, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *