पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री श्री राधा कृष्ण शिव मंदिर श्रीनगर (सियरहां) में प्राण प्रतिष्ठा दिवस के रूप में मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्री सीता राम नाम के कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर और क्षेत्रीय गांव राम मय हुआ है। इस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा 9 दिसंबर दिन मंगलवार सन 2008 में किया गया था। इसके संस्थापक श्रीनगर सियरहां निवासी श्याम देव राय रहे। मंदिर का जीर्णाेद्धार रामविलास जी वेदांती महाराज उपाध्यक्ष अयोध्या राम जन्मभूमि ने किया और उस समय धर्मार्थ मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजेश त्रिपाठी और तत्कालीन जिलाधिकारी विकास गोठलवाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ था। इस मंदिर का हृदय से लगाव मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ का भी रहा है। आज के समय में यह मंदिर कोलकाता के एक ट्रस्ट से जुड़ा हुआ है जिसके अध्यक्ष राजेश सिंह हैं। यह मंदिर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मध्य में पड़ रहा था जिसको शासन प्रशासन द्वारा मंदिर बचाने के लिए सिक्स लेन को मंदिर के पास दो फाट में करना पड़ा जोकि उस समय चर्चा का विषय था लेकिन आज उस मंदिर की गजब की छवि बनी हुई है। उस मंदिर में जो भी अपने सच्चे दिल से मन्नते मागंता है वह जरूर पूरी होती है। विगत वर्षों की भांति 8 दिसंबर को प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाने के लिए राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। यह राम नाम संकीर्तन का 24 घंटे बाद समापन होगा और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम को भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
रिपोर्ट-बबलू राय