संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव निवासी कैलाशी देवी पत्नी सुधाकर यादव ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ अध्यक्ष राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग किया है कि मेरे घर के तीन लोग 302 जैसे संगीन अपराध में बेकसूर फंसाए गए हैं जिनकी जांच किसी उच्च अधिकारी आईपीएस स्तर के अधिकारी से जांच करा कर न्याय किया जाय।
कैलाशी देवी अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि मेरे पाटीदार रुदल यादव पुत्र दासू यादव से रास्ते को लेकर पुरानी रंजिश थी और हम लोगों के बीच आज तक कभी कोई विवाद नहीं हुआ 21 अक्टूबर की शाम को पता चला कि राहुल की किसी ने हत्या कर दिया है गांव के कुछ लोग बताने लगे जबकि इसके बारे में हम प्रार्थिनी व परिवार को नहीं मालूम है हत्या कैसे हुई किसके द्वारा किया गया लेकिन विपक्षी रुदल यादव पुत्र दासू यादव पुरानी रंजिश को लेकर हम प्रार्थिनी के परिवार सूबेदार यादव पुत्र वासुदेव, हीरालाल यादव पुत्र कल्पनाथ व मनोज यादव पुत्र सुधाकर आदि के ऊपर धारा 302 में फर्जी तरीके से फसाकर जेल भेज दिया गया। जबकि मेरे घरवाले निर्दाेष हैं हम प्रार्थनी की मांग है कि उक्त मुकदमे में फर्जी तरीके से फसाए जाने के संबंध की जांच किसी आईपीएस अधिकार से कराई जाय जिससे सच्चाई का पता चल सके हमें उम्मीद है कि जांच होने पर सच्चाई सामने आ जायेगी और हमारे घर वाले निर्दाेष साबित हो जाएंगे। प्रार्थिनी ने मुख्यमंत्री से गोरखपुर में जनता दरबार में मिलकर न्याय की गुहार लगा चुकी है अब देखना है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।
रिपोर्ट-राहुल यादव