जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों के विभिन्न कार्याे के लिए चयन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित योजना जल जीवन मिशन योजनांतर्गत कार्यदायी संस्था विद्यम स्कीलस टेक्नालजी सर्विस प्राइवेट लिमिटेट को सरकार द्वारा प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गयी है।
ग्राम प्रधान द्वारा अपनी ग्राम पंचायत से तीन राजमिस्त्री दो प्लम्बरदो फीडर दो इलेक्टिशियन दो मोटर मकैनिक दो पम्प आपरेटर के लिए संस्था को।चयन करके लिखित देगे उन ब्यक्तियों को। संस्था के प्रशिक्षक प्रशिक्षण देगे नवासी ग्राम पंचायतो के 850 व्यक्तियों का चयन हो चुका है जिनका प्रशिक्षण आठ नव दस दिसम्बर तक लगातार प्रशिक्षण का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा दिया जा रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के शेष रह गए ग्राम पंचायतों के व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी फूलपुर बाबूराम पाल ने बताया कि सरकार द्वारा ग्रामीणों को प्रशिक्षित कर प्रमाण पत्र दिया जाएगा और ग्राम पंचायत और ब्लाक क्षेत्र में होने वाले विकास कार्याे सहित अन्य कार्याे के लिए रोजगार दिया जाएगा। सरकार की मन्शा है ग्रामीणों को प्रशिक्षित कर दक्ष्य बनाया जाय जो किसी समय आवश्यकता पड़ने पर इनसे कार्य कराया जाय या आने वाली सरकारी योजनाओं पर ग्रामीण स्तर पर इन प्रशिक्षित व्यक्तियों से कार्य लिया जाय और प्राइवेट रूप से भी यह कार्य कर सकें।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *