लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बीडीओ लालगंज आलोक कुमार सिंह द्वारा लालगंज विकास खंड के देवगांव मिर्जापुर ग्राम के निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
गौशाला के निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक प्रजापति, अवधेश सिंह, ग्राम सचिव आदि उपस्थित रहे। गौशाला के निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने कार्य की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण पूर्ण कर आवारा पशुओं के रहने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की इच्छा है कि ग्राम स्तर पर गौशाला निर्माण कर आवारा पशुओं को उसमें रखा जाय। उनको खिलाया पिलाया जाय। जिससे आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से ग्रामीणों को मुक्ति मिल सके। प्रधान प्रतिनिधि अशोक प्रजापति ने विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द निर्माण कराकर आवारा पशुओं के रखने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रधान प्रतिनिधि के आवास पर खंड विकास अधिकारी ने बैठकर प्रधान प्रतिनिधि से गांव के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके द्वारा ग्रामीण समस्याओं से अवगत कराने पर बीडीओ ने कहा ग्रामीण समस्यायों तथा ग्राम विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद