शिब्ली कालेज ने की सेशनल परीक्षा की तिथि घोषित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिब्ली नेशनल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.अफसर अली ने मिड सेमेस्टर टेस्ट के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की सेशनल टेस्ट के लिए विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। सभी छात्र-छात्राएं अपने विषय से संबंधित सेशनल टेस्ट की तिथि की जानकारी संबंधित विषय के विभाग से संपर्क कर प्राप्त कर लें। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी दर्शनशास्त्र के सहायक प्रोफेसर डॉ.वीके सिंह ने दी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील किया कि महाविद्यालय की वेबसाइट एवं विभाग के सूचना पट्ट पर अपने विषय की तिथि की जानकारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लें। दर्शनशास्त्र विभाग के स्नातक प्रथम सेमेस्टर का सेशनल टेस्ट 10 दिसंबर को दोपहर 1 से 2, स्नातक तृतीय सेमेस्टर की, 12 दिसंबर को दोपहर 1 से 2 एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर का सेशनल टेस्ट 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक दोपहर 12 से 1बजे तक रूम नंबर 111, 112, 113 में संपन्न होगा। दर्शन शास्त्र विषय के तीनों सेमेस्टर के छात्र- छात्राएं अपना असाइनमेंट विभाग में अनिवार्य रूप से जमा कर दें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *