बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार के सातों पांडालों की मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन शनिवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया।
बाजार के नया चौक, प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, पुराना चौक, बघेला, राधा कृष्ण मंदिर और कासिमगंज में स्थापित मां दुर्गा की सभी मूर्तियों को शनिवार की शाम को बाजारवासी और कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से झांकी निकाली। जो पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए चल रही थी, आगे मां दुर्गा की मूर्तियों के साथ ढोल, नगाड़े और मृदंग की धुन पर नाचते गाते मां दुर्गा का जयकारा करते हुए महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी चल रहे थे। पूरा बाजार मां भगवती के गीतों से और भक्तों के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। सभी प्रतिमाएं नसीरपुर, जैगहा बाजार होते हुए पटवध बाजार के पास बने स्थल पर विसर्जित की गई। जिसमें श्रवण मोदनवाल, अमित गुप्ता, विनय मद्धेशिया, घनश्याम मोदनवाल, आलोक कुमार गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा आदि लोग रहे। वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। विसर्जन स्थल पर थाना अध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र