आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रोटरी क्लब के तत्वावधान में शनिवार को सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की गई है। 24 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व पोलियो दिवस और महिला स्वास्थ्य से जुड़े स्तन कैंसर जागरूकता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद में 31 अक्टूबर तक एक जागरूकता वाहन रवाना किया गया। यह जागरूकता वाहन हरबंशपुर स्थित असिस्टेंट गवर्नर चंदन अग्रवाल के निज आवास से अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल व सचिव रवि शंकर प्रजापति की उपस्थिति में वाइस प्रेसिडेंट मुकुंद अग्रवाल द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अभियान के तहत जोनल सेक्रेटरी अमरनाथ अग्रवाल, अतुल कुमार अग्रवाल, दर्शन अग्रवाल राकेश कुमार अग्रवाल, आनंद बरनवाल, पवन अग्रवाल, मनीष रतन अग्रवाल आदि रोटेरियंस ने बच्चों को पोलियो से बचाने पर जोर दिया। महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। क्लब ने इस बात पर जोर दिया कि शुरुआती पहचान ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। रोटरी क्लब हमेशा से समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समर्पित रहा है। आज विश्व पोलियो दिवस और स्तन कैंसर जागरूकता अभियान के तहत क्लब ने जागरूकता वाहन को रवाना किया है जो एक सप्ताह तक आज़मगढ़ के कोने-कोने तक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाएगा। हमारा उद्देश्य हर बच्चे तक पोलियो ड्रॉप की पहुंच सुनिश्चित करना और महिलाओं को स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक कर शुरुआती जांच के लिए प्रेरित करना है।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार