पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना क्षेत्र के ओरिल डिहवा गांव के नाले में मिले किशोर के शव की पहचान शनिवार देर शाम कर ली गई। पहचान होने के बाद अब पुलिस किशोर की हत्या के कारणों कापता लगाने में जुट गयी है और पूछताछ के लिए विभिन्न गांवों से चार लोगो को हिरासत में लिया गया है।
शनिवार सुबह किशोर की हत्या के बाद नाले में फेके गये शव के मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। इसकी पहचान के लिए पुलिस इधर उधर हाथ पाव मार रही थी। शाम को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर दिलीप विश्वकर्मा पवई थाने पहुंचे और शव को पहचानते हुए कहा कि यह उनका पुत्र है और इसका नाम दीपांशु है। दिलीप विश्वकर्मा ने बताया कि वे अपना पैतृक गांव छोड़कर परिवार सहित पवई थाना क्षेत्र के सरायपुल बाजार में रहते है वही उसकी पत्नी सिलाई सेंटर चलाती है। शुक्रवार को 12बजे उसका पुत्र घर से साइकिल लेकर यह कह कर निकला कि वह सैदपुर गांव के स्कूल में परीक्षा देने जा रहा है। वहा से वह अपने दोस्त अतुल चौहान के कहने पर उसके साथ गांव के ही शोभनाथ यादव की बहन के लड़की की शादी में ओरिल गांव गया और उसकी हत्या हो गई। दिलीप ने पुलिस को यह भी बताया कि शोभनाथ यादव के घर से पुरानी रंजिश चल रही थी जिसके कारण वह सैदपुर स्थित अपना पैतृक घर छोड़ कर सरायपुल बाजार में किराए के कमरे में रहता है। दीपांशु उसका बड़ा बेटा था इसके अलावा उसके एक पुत्र और एक पुत्री और है।
रिपोर्ट-नरसिंह