आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पीआरवी के दो कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान किया।
27 नवम्बर को पीआरवी 1035 पर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम तियारा थाना तरवां में एक अज्ञात आदमी बाइक चोरी करके भाग रहा है। इस सूचना पर पीआरवी कर्मी द्वारा कालर से वार्तालाप करते हुए घटना स्थल पर पहंुचे तो कालर द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी करके ग्राम तियारा की तरफ गया है, पीआरवी कर्मी द्वारा कालर को साथ लेकर चोरी करके भाग रहे अज्ञात व्यक्ति का पीछा किया गया तो करीब 4 किमी पीछा करने पर कालर की बाइक दिखी, जिसे कालर ने बताया कि यही मेरी बाइक है। तत्पश्चात् पीआरवी कर्मी द्वारा चोर व बाइक को पकड़ कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना पर सुपुर्द किया गया। बिरजू खरवार पुत्र जोगेश खरवार निवासी निहुला थाना मेहनाजपुर पंजीकृत किया गया। पीआरवी कर्मियों द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्य से प्रभावित होकर यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ से पीआरवी 1035 के कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार 2000-2000 रूपये से पुरस्कृत किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार