अपहृत व्यक्ति को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना मेंहनगर पुलिस ने अपहरण कर बंधक बनाये गये अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया।
कुशल जायसवाल पुत्र अजय जायसवाल निवासी पडरौना थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर द्वारा सूचना दी गयी कि सोशल मीडिया पर आर्टिकल का काम करता हूं। मेरी जान पहचान करीब 6 माह पहले दीपक यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी रायपुरपट्टी थाना मेंहनगर से हुई। दीपक ने मुझको 60000 हजार वर्क करने हेतु दिये थे। 3 दिसम्बर को मैं मुम्बई से सुबह करीब 6 बजे दीपक के घर पर आया। दीपक घर पर मौजूद मिला। जब मैं अपना लैपटाप मांगने लगा तो कहा कि मेरा पैसा वापस कर दो तभी में लैपटाप वापस कंरूगा। जबकि मैं उनके दिये गये पैसे का वर्क कर चुका था फिर भी मुझको अपनी गाडी स्कार्पियों में बंधक बनाकर गाड़ी में रखे हुऐ थे तथा मुझको अपने घर नही जाने दे रहे थे। गाडी को गुप्त स्थान पर रखते थे मेरे द्वारा विरोध करने पर रास्ते में गाली गुप्ता देते हुए मारे पीटे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियुक्त दीपक यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी रायपुर पट्टी थाना मेंहनगर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद कर लिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *