फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा के ब्यापारियों की बिभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु कस्बा निवासी लकड़ी ब्यवसाई राकेश विश्वकर्मा पूर्व सभासद नगर पंचायत फूलपुर रविवार को मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थना पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि दुकान रजिस्टेªशन में सरलता के साथ छूट, बिद्युत बिलो में छूट, सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस नगर पंचायत के चट्टी चौराहो पर शासन द्वारा सीसी टीवी कैमरा लगाया जाए। ब्यापारियों के खिलाफ शिकायत की पहले जांच कराई जाय। कार्यवाही से पूर्व उसे जबाब देने का मौका दिया जाय। उद्योग आदि के नवीनीकरण सम्बन्धित बिभाग द्वारा बिलम्ब करने पर जांच करा कर सम्बन्धित बिभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। अब देखना यह है कि पूर्व सभासद की मांग मुख्यमंत्री कितनी पूरी करते हैं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय