ग्राहक सेवा केंद्र से पांच लाख नकदी चोरी

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के सामने नन्द नगर बाजार से शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़ कर पांच लाख नकदी की चोरी कर ली गयी। जबकि निजामाबाद तहसील के पास रात में दो सिपाहियों की पिकेट डियूटी लगी रहती है।
भोलेनाथ सिंह पुत्र मिल्लू सिंह निवासी मोइया थाना निजामाबादयूनियन बैंक कि फ्रेंचाईजी और एमटीएम लगाकर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है जिसके कैस काउंटर में पांच लाख नगद रुपये रखकर वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रविवार की सुबह लोगों द्वारा जानकारी हुई कि ताला टूटा हैं तो वह दुकान पर पहुंचा। जहां अंदर रखे रुपये गायब थे। लॉक टूटा हुआ था। एटीएम मशीन को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था। सीसी टीवी कैमरा का मुंह ऊपर किया गया था। कैमरा चालू करने पर दो चोर मुंह बांध कर अंदर तोड़फोड़ कर रहे हैं। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव मय फोर्स पहुंचे और घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दिया। घटना स्थल पर एसओजी टीम फोरेन्सिक टीम पहुंच कर जांच पड़ताल की।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *