अज्ञात वाहन से कुचल कर राजगीर की मौत

शेयर करे

मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नन्दी-भौजी गांव के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजगीर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़हर निवासी 40 वर्षीय राजेश सरोज पुत्र टेल्हू सरोज परिवार की आजीविका चलाने के लिए राजगीर का कार्य करता था। शनिवार की सुबह वह कर्ज ली गई रकम की किश्त जमा करने के लिए घर से साइकिल लेकर सहायता समूह संचालक के यहां जा रहा था। सुबह करीब सात बजे वह नंदी-भौजी गांव के समीप हाईवे रोड पर राजेश अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भागने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मुकामी थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। पत्नी रूपमणि का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-एसपी यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *