आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खाद की कालाबाजारी और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पूर्वांचल प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यथाशीघ्र खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करायें।
पत्र प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए पूर्वांचल प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि खाद की काला बाजारी सरकार की नाकामी को दर्शाती है। किसान खाद को लेकर काफी हताश एवं चिंतित हैं। खेती किसानी पूरी तरह से प्रभावित हो रही है और सरकार कान में तेल डालकर सो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यथाशीघ्र खाद की उपलब्धता को सरकार सुनिश्चित करें अन्यथा आम आदमी पार्टी किसानों के हित में आंदोलनरत होने के लिए बाध्य होगी। पूर्वांचल प्रान्त के प्रदेश महासचिव राजन सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह से किसानों के खिलाफ है। किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सरकार की नाकामी को दर्शाती है। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृपाशंकर पाठक ने कहा कि आज बीजेपी शासनकाल में किसान खेती बारी को लेकर काफी चिंतित एवं निराश हैं। यथाशीघ्र किसानों की समस्या का निराकरण शासन, प्रशासन नहीं करता है तो आप कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, इसरार अहमद, डॉ.अनुराग, विक्की सोनकर, उमेश यादव, विपिन राय, तनवीर रिजवी, विशेष मौर्य, अनिल यादव, रमेश मौर्या, गोविद दुबे, रामचन्द्र यादव, अमर कांत यादव, सत्यम राय, संजय यादव, छोटेलाल हलवाई, शाहिद, अतुल यादव, छोटेलाल, अमरकांत सोनकर, अनिल तिवारी, अमित श्रीवास्तव बाबूराम यादव, अनूप पांडेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार