फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील पर शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम नरेन्द्र कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल 69 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से 12 प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को सम्बन्धित विभागों के विभागाध्यक्ष को सौंप दिया गया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय