जिलाधिकारी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गुरूवार को पटखौली एवं छतवारा में एसटीपी निर्माण एवं सीवर लाइन लेइंग तथा एफएसटीपी निर्माण का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि एसटीपी का कार्य मेसर्स सतीश कुमार एण्ड कम्पनी द्वारा कराये जा रहे हैं। उक्त कार्य करने की प्रारम्भ की तिथि 6 जनवरी 2022 एवं पूर्ण करने की तिथि 5 जनवरी 2024 प्रस्तावित है। उक्त कार्य के अन्तर्गत एसटीपी निर्माण कार्य एवं 20.807 किमी सीवर लाइन लेइंग का कार्य एवं तत्सम्बन्धित सफाई कार्य प्रस्तावित है, अनुबन्ध की लागत 32.99 करोड़ है। जिलाधिकारी ने कार्यों को गुणवत्तापूर्वक तथा समयान्तर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्य के अन्तर्गत ट्रीटमेन्ट प्लान्ट, इस्टीट्यूशनल बिलिं्डग, बाउण्ड्रीवाल, विद्युत, यांत्रिक कार्य एवं तत्सम्बन्धित कार्य प्रस्तावित है, जिसकी अनुबन्धित लागत 4.24 करोड़ है। जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त कार्यों को गुणवत्तापूर्वक तथा समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशुआश्रय योजना के अन्तर्गत ग्राम मुजफ्फरपुर में कान्हा गौशाला, पशु शेल्टर होम्स के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ठेकेदार द्वारा अवगत कराया गया कि 10 दिन में कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *