आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के हीरापट्टी स्थित एक सभागार में बाबू बागेश्वर यादव की जयंती गुरूवार को सादगी के साथ मनाई गई। जयंती कार्यक्रम की शुरूआत बाबू बागेश्वर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की गयी। इसके बाद वक्ताओं द्वारा उनके जीवन-वृत्त पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बाबू जी ने जीवनपर्यंत शोषितों के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए कठिन संघर्ष कर समाज में जनजागरण किया। जिसके परिणाम स्वरूप शोषित समाज लामबंद होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग और सचेत हुआ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने कहा कि स्कूलों की दशा सुधारे व दूध बेचने वाली महिलाओं के शोषण के विरूद्ध तत्कालीन समय में बड़ा आंदोलन खड़ा किया, जिसके परिणाम स्वरूप जनजागृति आई और महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा हुई। सुनील यादव ने कहा कि बाबू जी के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि तभी होगी जब हम उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लें। डा.अनुराग ने कहा कि बाबू जी जैसा व्यक्तित्व राजनीति में बहुत बिरले होते हैं। इस अवसर पर विमला यादव, एड रामरूप यादव, डा.विजय, उमेश, गौरव यादव, तनवीर रिजवी, रामचन्दर यादव, संजय यादव, राजन सिंह रमेश मौर्या, हरेन्द्र यादव, सुभाष चन्द्र यादव, राजेश सिंह, रमेश मौर्या, विक्की सोनकर, सतीश यादव, रमेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन इसरार अहमद तथा आगंतुकों के प्रति विक्की सोनकर ने आभार जताया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार