बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंन्डाखोर टिकरिया गांव में बुधवार की रात एक 42 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
सहाबुद्दीन पुत्र नूरलैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक शहाबुद्दीन पुत्र नुरलैन तीन शादियां किया था। वह तीसरी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। वहीं तीसरे ससुराल वाले ने युवक के घर फोन करके बताया कि आपके लड़के की तबीयत खराब हो गई है। परिजन सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद परिजन एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहली पत्नी आसिया खातून आराजी देवारा नैनीजोर नयी बस्ती थाना रौनापार ने बिलरियागंज थाने में तहरीर दिया कि मेरे पति सहाबुद्दीन अपनी तीसरी पत्नी के घर अण्डाखोर टीकरिया गांव में लगभग एक महीने से रह रहा था और उसकी पत्नी ने मेरे पति को जहर देकर मार डाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र