मंत्रा ऐप फीडिंग की खराब प्रगति पर डीएम नाराज

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम को लंबित न रखें।
उन्होंने कहा कि डीसीपीएम, एमओआईसी सभी केंद्रों का भ्रमण सुनिश्चित करें। आशा एवं एएनएम द्वारा महिलाओं को सरकारी चिकित्सालय में डिलीवरी एवं बच्चों को दूध पिलाने के लिए जागरूक कराया जाए। डिलीवरी रूम के बाहर शिशुओं को स्तनपान कराने के निर्देश दीवारों पर पिं्रट कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने मंत्रा ऐप फीडिंग की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को संबंधित पर एमओआईसी, डीसीपीएम, डीपीएम से रिपोर्ट मंगाने के बाद वेतन रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस बी टीकाकरण को मंत्रा ऐप पर फीड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के टीकाकरण के लिए परिजनों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन लाइव लोकेशन की फोटो जिला मुख्यालय मंगाई जाए। ब्लॉक पर आशाओं, एएनएम की ट्रेनिंग कर घर-घर जाकर बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। सुपरवाइजर विजिट में वृद्धि करें तथा पुरुष, महिला नसबंदी के लिए प्रेरित किया जाय।
जिलाधिकारी ने काम न करने वाले, शिथिलता बरतने वाले नर्सिंग स्टाफ, संविदा पर काम करने वालों को तत्काल नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित मैन पावर एजेंसी से बात कर उनके स्थान पर दूसरे की तैनाती की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाएं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *