युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव निवासी रेनू राम पुत्र राम किशुन अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रेनू राम अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसके दो भाई अलग रहते हैं। मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है। मृतक कुछ दिन पहले लोन से एक ऑटो रिक्शा खरीदा था लेकिन क़िस्त न भर पाने के कारण ऑटो को बैंक ने जब्त कर लिया तभी से मृतक परेशान था। परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालो ने अंतिम संस्कार कर दिया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *