अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेनी गौरा निवासी अजीत राजभर पुत्र स्व.सुभाष राजभर सोमवार की अलसुबह अपने घर से टहलने के लिए निकला था। रास्ते में फिसल कर नाली में गिर गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी शायद इसी कारण नाली में गिरकर दम घुटने से उसकी मौत हो गई होगी। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई थे तथा मृतक के पास दो बच्चे हैं। मृतक की माता मीना व पत्नी शकुंतला का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की माता की तरफ से तहरीर प्राप्त हो चुकी है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद