पूरी सिद्दत के साथ निकाय चुनाव लड़ने जा रही है बसपा: डा.विजय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंडल स्तरीय बैठक शहर के नरौली स्थित मंडलीय कार्यालय में रविवार को हुई। सर्वप्रथम डा.भीमराव अम्बेडकर व बसपा संस्थापक कांशीराम के चित्र पर बसपाजनों द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित कर बैठक की शुरूआत की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी डा.विजय प्रताप ने कहा कि हम पार्टी के सिस्टम से काम करें और वार्ड व नगर के हर बूथ पर जाकर निरीक्षण करें। जंग जीतना है तो पार्टी की नीति-रीति को बताएं। इस बार बसपा पूरी सिद्दत के साथ निकाय चुनाव लड़ने जा रही है। 6 दिसंबर को बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मंडलय स्तर पर मनाया जाएगा। विशिष्ठ अतिथि हरिश्चन्द्र गौतम ने बताया कि बाबा साहब ने जो एक वोट देने का अधिकार दिया है, वह वोट बसपा की एक मात्र उत्तराधिकारी बहन कुमारी मायावती के चुनाव निशान हाथी को मिलना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर जातिवार गणना की जरूरत है। अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व सांसद डा.बलिराम ने कहा कि हमें अपने हक व अधिकार के लिए नगर निकाय चुनाव को जीतना है। आरएसएस के इशारे पर भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े, मुसलमान व सामान्य वर्ग के मध्यम श्रेणी के लोगों का हक अधिकार छीना जा रहा है। शिक्षा के अधिकार का हनन हो रहा है। सभी संस्थाएं पूंजीपतियों को बेची जा रही है। उनका निजीकरण कर शिक्षा से रोका जा रहा है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *