मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महादेव पारा गांव में रविवार को दीदारगंज थाने के क्राईम इंस्पेक्टर अनुराग ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी के घर धारा 82 की नोटिस चस्पा की।
अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने और वारंटी, वांछित फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को दीदारगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध और लंम्बे समय से फरार वांछित अपराधी राजन पुत्र राजेन्द्र राम निवासी महादेव पारा थाना मेंहनगर के घर न्यायालय के आदेश पर धारा 82 की नोटिस चस्पा की गई।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी