सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण का आरोप

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया थाना के धनघटा गांव निवासी सत्य राम यादव का आरोप है कि मेरे विपक्षी राममिलन पुत्र बरसाती द्वारा गांव के रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा उच्चाधिकारियों से लेकर के मुख्यमंत्री पोर्टल तक की गई लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हल्का लेखपाल द्वारा रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कराया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि उक्त रास्ते का विवाद दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन हल्का लेखपाल और पुलिस द्वारा नहीं किया जा रहा है क्योंकि विपक्षी का पौत्र सचिन पुत्र गुलाब यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात है जिसके द्वारा वर्दी का रोब दिखाया जाता है। साथ ही मारपीट व गाली गलौज किया जाता है। स्थानीय पुलिस भी विपक्षी की ही मदद कर रही है ऐसी स्थिति में गांव का रास्ता बाधित हो रहा है। मेरे द्वारा इसकी शिकायत पुनः एसडीएम से की गई। उन्होंने रास्ते पर अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए राजस्व निरीक्षक और स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया है फिर भी हल्का लेखपाल और पुलिस द्वारा अभी तक रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। इस संबंध में एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में अगर हल्का लेखपाल और पुलिस द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया गया तो जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *