जमीनी विवाद में मारपीट, चार घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गुरेहथा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों में हुए विवाद में 4 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मंेहनगर थाना क्षेत्र के गुरेहथा गांव में रास्ते पर जबरदस्ती दबंग परिवार द्वारा पिलर लगाने के कार्य को रोके जाने पर हुए मारपीट में चार लोग घायल हो गए। कराये जा रहे कार्य को पीड़ित रोकने गया तो विवाद होने लगा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दबंग परिवार के लोग घर में घुसकर मारपीट करने लगे। जिसकी वजह से एक महिला बुरी तरह घायल हुई है। इसके साथ 3 अन्य लोग और घायल हुए हैं। इस संबंध में मेंहनगर थाना ने बताया कि मामले की जानकारी घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पता चलेगी। वैसे पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। दोषी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *