डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हो रही पैथालॉजी संेटरों की जांच

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी स्थानीय तहसील क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड व पैथालाजी सेंटरों की जांच नहीं हो हो रही है।
फूलपूर तहसील क्षेत्र के बिभिन्न बाजारों में पैथालाजी व अल्ट्रासाउंड केंद्र खुल गये हैं। जहां अप्रशिक्षित हाथों से टाइफाइड, सुगर ब्लड प्रेशर आदि की जांच की जाती है। जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के तहसील क्षेत्रों में अल्ट्रासाउंड पैथालाजी नर्सिंग होम की जांच तहसील अधिकारी स्वास्थ टीम के साथ कर रहे हैं। परंतु फूलपुर के बिभिन्न कस्बा बाजारों में स्थित नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड केन्द्र पैथालाजी सेन्टर खुले है जहां बिना रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। बिना लैब टेक्नीशियन के रोगों की जांच रिपोर्ट दी जा रही है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हों या प्राइवेट डाक्टर, मोटे कमीशन के चक्कर में इन सेंटरों से जांच करा कर उसी रिपोर्ट पर मरीज का इलाज कर रहे हैं। वहीं स्थानीय तहसील प्रसासन व सीएमओ व चिकित्साधीक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम नरेन्द्र कुमार गंगवार ने बताया कि अभी फूलपुर का प्रभार प्राप्त किये दो सप्ताह हुआ है। इसी बीच जिलाधिकारी का वार्षिक निरीक्षण था। नगरों में साफ सफाई स्वच्छता पर अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय जनता से जुड़ी समस्या की समाप्ति के लिए मेरा सारा प्रयास होगा चाहे किसान के लिए उर्वरक हो या स्वास्थ से संबंधित समस्या हो, उसे समाप्त कराया जाएगा। खासकर स्वास्थ सम्बन्धी जांच घरो की जांच की जायेगी। अप्रशिक्षित ब्यक्ति जांच करते मिला तो कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *